रामपुर जिले के ग्राम सीहोर के पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू की वजह से हो रही है। अब तक करीब 15 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। एसडीएम अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. वेदपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम छह बजे मिली भोपाल की लैब में इस बात की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने मुर्गी फार्म को सील करा दिया है। इसके साथ ही जिले में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
साथ ही फार्म में मौजूद 15 हजार मुर्गियों को नष्ट कराया जाएगा। ग्राम सीहोर स्थित पोल्ट्री फार्म में एक सप्ताह से लगातार मुर्गियों के मरने की शिकायत मिल रही है। एसडीएम और सीवीओ के अनुसार 15000 से अधिक मुर्गियां मर चुकी हैं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका के चलते कार्रवाई की मांग की थी।








