उत्तरकाशी- सुरंग के अंदर से गुजर रहा था बाइक सवार, मौत, परिजनों का कोतवाली में हंगामा

उत्तरकाशी की तांबाखानी सुरंग के अंदर बीते बुधवार देर शाम को एक बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार चुंगी बड़ेथी निवासी 33 वर्षीय नवीन राणा बीते देर शाम को करीब साढ़े आठ बजे तांबाखानी सुरंग से गुजर रहा था।

इसी वक्त बाइक  को अज्ञात कार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने घायल को सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुरंग में बिजली नहीं थी। सुरंग में बिजली गायब होने पर पालिका की लापरवाही को कोसा जा रहा है। कोतवाली निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि हादसा की वजह क्या रही, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक मृतक का शव जिला अस्पताल से परिजनों ने नहीं उठाया है।

परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा
सुरंग के अंदर बाइक सवार की दुर्घटना में मौत मामले में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जल्द से जल्द वाहन चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की।
मृतक युवक के परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से टक्कर मारकर फरार चल रहे आरोपी चालक को पकड़ने की मांग रखी। घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की ओर से गाड़ी का पता न लगाने पर मृतक के परिजन और गांववासी भड़क गए।

और पढ़े  उत्तराखंड राजनीति: दो बार के विधायक खजान दास के सामने अपनों की चुनौती, इस बार पार्टी के ही कई नेता उम्मीदवार

पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दावा किया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…