Bihar- चिराग पासवान का बड़ा बयान- ‘बिहार में CM की वैकेंसी नहीं, नीतीश कुमार ही रहेंगे सीएम’

Spread the love

 

 

वैशाली जिले के राजापाकर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाता है और जब उसमें सुधार किया जाता है, तब भी सवाल उठाता है। चिराग ने तंज कसते हुए कहा -‘चीत भी मेरी और पट भी मेरी, यह तरीका नहीं चल सकता।’

 

अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी प्रतिक्रिया

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी नेता प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा, “आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री आपसे उम्र में बड़े हैं। भारतीय संस्कार यही कहते हैं कि हम बच्चों से भी आप कहकर बात करते हैं। नेताओं की भाषा मर्यादित होनी चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं में गलत संदेश न जाए।”

 

भीड़ जुटाने का आरोप गलत: चिराग

सभा में भीड़ को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सभाओं में लोगों को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती। “बिहार की जनता ने मन बना लिया है। यह उपचुनाव के नतीजों और आज की सभा की भीड़ देखकर साफ है,” उन्होंने दावा किया।

महागठबंधन को चुनौती

चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए का पांच दलों का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कहा कि बिहार बंद के बाद भी जिस तरह लोग मुजफ्फरपुर की सभा में पहुंचे, वह बताता है कि महागठबंधन के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर चिराग ने साफ कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी खाली नहीं है। मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: जवान के साथ पकड़ाई महिला सिपाही, पति ने गंदा काम करते देखा तो क्या किया? जानिए ..

    Spread the love

    Spread the loveदरभंगा पुलिस में तैनात दो सिपाहियों के बीच अवैध संबंध का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। दोनों को महिला सिपाही के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर…


    Spread the love