Bihar: सौगातों की झड़ी- आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का बढ़ा मानदेय, CM नीतीश कुमार ने घोषणा की

CM नीतीश कुमार ने घोषणा की

 

बिहार की नीतीश कुमार सरकार राज्य विधानसभा चुनाव के पहले सौगातों की झड़ी लगा रही है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद आगे बढ़कर आंगनबाड़ी सेविका और आंगनबाड़ी सहायिका के मानदेय को बढ़ाने का एलान किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया जा रहा है। इसी तरह, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर साढ़े 4 हजार किया जा रहा है। उनके निर्देश पर विभाग इसका प्रस्ताव आगे बढ़ाएगा। मंगलवार को कैबिनेट में उस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए समेकित बाल विकास परियोजना के तहत छह तरह की सेवाएं दी जा रही हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभुकों तक पहुंचाई जाती हैं। इसमें आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं अहम भूमिका निभाती हैं।

 

उन्होंने बताया कि इनके योगदान को देखते हुए मानदेय राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी सेविकाओं और सहायिकाओं का उत्साह बढ़ेगा और समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर तरीके से चल सकेंगी। अब आंगनबाड़ी सेविका को 7,000 रुपये की जगह 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका को 4,000 रुपये की जगह 4,500 रुपये मानदेय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर सुधारने में मदद करेगा।

और पढ़े  बिहार: बाहुबली अनंत सिंह को विधानसभा से राहत, सदस्यता पर नोटिस का जवाब देने के लिए इस तारीख का वक्त
  • Related Posts

    छठ 2026: लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे श्रद्धालु

    चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार सुबह से ही हर…

    बिहार: बाहुबली अनंत सिंह को विधानसभा से राहत, सदस्यता पर नोटिस का जवाब देने के लिए इस तारीख का वक्त

    बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े दो अहम मामले चर्चा में हैं। एक तरफ दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनके सामने…