Bihar: ‘हमें वोट डालने की इजाजत नहीं दी, मेरे पास ID कार्ड भी है’, मतदान केंद्र पर महिलाओं ने की शिकायत

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पटना से एक शिकायत आई है। मतदान केंद्र के बाहर खड़ी दो महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई।

मतदान केंद्र के बाहर खड़ी श्रेय मेहता ने बताया, “बीएलओ ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी और कहा कि इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करें। मेरा नाम मतदाता सूची में है। अब मुझे कहा जा रहा है कि बिना स्लिप लाए वोट नहीं डाल सकती। मेरे पास वोटर आईडी कार्ड भी है और सूची में मेरा नाम सीरियल नंबर 17 पर दर्ज है। हम सुबह 6:30 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। अब हम वापस जा रहे हैं, हम अपना वोट नहीं डालेंगे…

 

अब मैं वोट नहीं डालूंगी
अनुपमा शर्मा ने इस बीच कहती हैं कि मुझे वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई। वे कह रहे हैं कि मेरे पास वोटर स्लिप नहीं है। मेरा नाम सूची में है और मेरे पास पहचान पत्र भी है। अब मैं वोट नहीं डालूंगी। मुझे कहा गया है कि 5 मिनट इंतजार करूं। पहली बार हमें ऐसा अनुभव हो रहा है।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

और पढ़े  बिहार: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली
  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…