Bihar- BJP कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, CM बनाने की उठी मांग

ज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। वह कल राज्यसभा सदस्य बनने की शपथ लेंगे। वहीं इधर पटना में पोस्टरबाजी शुरू हो गई है। दरअसल पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाई गई है, जो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में है। इस पोस्टर के जरिए कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बिहार के  अगले मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।

 

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगे पोस्टर पर सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगी है। साथ ही उन्हें बिहार का भविष्य और जन-जन का नेता बताया गया है। समर्थकों का कहना है कि सम्राट चौधरी ने जिस तरह से भाजपा को मजबूती दी है और पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग को एकजुट किया है, उसे देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। पोस्टर में निवेदक के रूप में बाल्मीकि समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश कुमार बाल्मीकि उर्फ रमैया हैं, जो खुद भी पोस्टर में दिख रहे हैं।

पोस्टर में लिखा है कि, “बाल्मीकि समाज संघ की यही पुकार,बिहार में सम्राट की सरकार।” आगे लिखा है-  “भाजपा को हमने दिया है हर संभव साथ,ठेकेदारी प्रथा आपकी सरकार में हो समाप्त।” यानी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी की मांग के साथ-साथ सम्राट चौधरी से भी यह मांग की जा रही है कि आपके मुख्यमंत्री बनते ही आप अपनी सरकार में हो रहे ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर देंगे। फिलहाल यह पोस्टर कई लोगों को बेचैन करने लगी है।

और पढ़े  बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…