Bihar- अररिया के बाजार समिति गेट पर खौफनाक मर्डर, युवक का सिर धड़ से अलग

अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार समिति प्रांगण के गेट संख्या 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने मामूली विवाद के बाद पिकअप ड्राइवर की कथित तौर पर हत्या कर दी।

कहासुनी के बाद हुई हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की पूरी सच्चाई और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़े  बिहार में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, 1 गंभीर
  • Related Posts

    बिहार: पटना में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, मायके वालों ने किस पर आरोप लगाया? आठ पहले हुई थी शादी

    पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर…

    बड़ा हादसा: स्कॉर्पियो-ट्रक आमने-सामने टकराए, बिहार में सड़क हादसे में पांच की मौत, मासूम समेत चार गंभीर

    बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे और महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से…