Bihar- फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

Spread the love

टना में नीट छात्रा की हत्या के मामले में परिजन के साथ-साथ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी सड़कों पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवार और सांसद पप्पू यादव ने तत्कालीन चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी और सीबीआई को अविलम्ब चार्जशीट करने की मांग की।

 

दरअसल नीट छात्रा की हत्या के मामले को लेकर परिजन अब लगातार सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं। आज फिर उन्होंने वीर चंद्र पटेल पथ पर जोरदार प्रदर्शन किया। इनकम टैक्स गोलंबर से भाजपा कार्यालय और फिर भाजपा कार्यालय से वापस इनकम टैक्स गोलंबर तक मार्च निकालकर लोगों ने CBI से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुरू से ही इस केस में लापरवाही हुई है और अब CBI जांच में भी तेजी नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने जल्द चार्जशीट दाखिल करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।इस प्रदर्शन में परिवार के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।

इस प्रदर्शन में शामिल  पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला किया। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बिहार पुलिस और अब CBI भी मामले में ढिलाई बरत रही है, जिससे परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं रह गया है और लगातार हो रही हिंसक घटनाएं प्रशासन की विफलता को दिखाती हैं। पप्पू यादव ने कहा कि घटना के बाद उस समय प्रदर्शनकारियों ने चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की भी मांग की थी, लेकिन उसे बचाने के लिए उसे सिर्फ निलंबित किया गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रोशनी कुमारी को केवल निलंबन कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़े  Bihar:- गंगा में डूबीं सात बच्चियां, 3 के शव मिले, एक की तलाश जारी, सावन की सोमवारी पर मचा कोहराम

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love