Bihar-: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

बिहार का मौसम बदल चुका है। शुक्रवार सुबह पटना में धूप नहीं निकली है। आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवा चल रही है। पटना में कई जगहों पर तेज हवा के झमाझम बारिश भी हो रही है। खगड़िया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और औरंगाबाद में सुबह से बारिश हो रही है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटों के भीतर कई इलाकों में तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

 

बिहार के किन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भभुआ, भागलपुर, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली और शेखपुरा समेत कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, गया, पटना, नालंदा और पूर्वी चंपारण के सभी प्रखंडों में तेज हवा का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों में सुरक्षित रहने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

 

अधिकतम तापमान में कितनी गिरावट होगी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों में तीन से पांच डिग्री तक की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।

मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?

और पढ़े  बिहार- ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए डटा था बेगूसराय का लाल, कश्मीर में बीएसएफ जवान मनीष सिंह की मौत

 

  • पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें
  • बिजली के खंभों और खुले मैदानों से बचें
  • किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं
  • वाहन सावधानी से चलाएं
  • मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें
  • प्रशासन अलर्ट मोड पर
  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…