बिहार / पटना : नगर निगम ने किया ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल वापस,प्रियंका ने कल तेजस्वी व लालू यादव से स्टाल वापसी को लेकर लगाई थी गुहार..

ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के स्टाल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। प्रियंका ने गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी, इसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से प्रियंका को उनका स्टाल वापस कर दिया गया है। दरअसल, पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता के चाय के स्टाल को जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रियंका रोती हुईं तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंच गईं थीं।


प्रियंका – हमारे पास है लाइसेंस

प्रियंका गुप्ता ने कहा हमारे पास चाय का स्टाल लगाने के लिए लाइसेंस भी है। इसके बाद भी उनके स्टाल को नगर निगम की टीम ने जब्त कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें प्रार्थना पत्र देने को कहा है। उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टाल को पहले भी हटाया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा उसी जगह पर स्टाल लगा लिया, लिहाजा उसे हटाना पड़ा।

  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…