बिहार / पटना : नगर निगम ने किया ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल वापस,प्रियंका ने कल तेजस्वी व लालू यादव से स्टाल वापसी को लेकर लगाई थी गुहार..

Spread the love

ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता के स्टाल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। प्रियंका ने गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी, इसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से प्रियंका को उनका स्टाल वापस कर दिया गया है। दरअसल, पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता के चाय के स्टाल को जब्त कर लिया था। इसके बाद प्रियंका रोती हुईं तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंच गईं थीं।


प्रियंका – हमारे पास है लाइसेंस

प्रियंका गुप्ता ने कहा हमारे पास चाय का स्टाल लगाने के लिए लाइसेंस भी है। इसके बाद भी उनके स्टाल को नगर निगम की टीम ने जब्त कर दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें प्रार्थना पत्र देने को कहा है। उधर, नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टाल को पहले भी हटाया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा उसी जगह पर स्टाल लगा लिया, लिहाजा उसे हटाना पड़ा।


Spread the love
और पढ़े  बिहार- नई सरकार को लेकर हलचल तेज: BJP ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक, सभी विधायकों को पटना बुलाया
  • Related Posts

    Bihar- नई नियमावली लागू: सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveसरकारी कर्मचारियों के लिए अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स का इस्तेमाल पहले जैसा नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 2026 को आधिकारिक तौर पर…


    Spread the love

    Bihar-: बिहार में नई सरकार बनने की तिथि तय, CM हाउस में आज बैठक,BJP जदयू के विधायकों को पटना बुलावा

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो जाएगा। इसको लेकर सीएम हाउस में आज बैठक होगी, इसलिए भाजपा और जदयू के विधायकों को पटना में रहने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *