Bihar: मतगणना से ठीक पहले तेजस्वी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, दीपांकर, सहनी समेत महागठबंधन के कई नेता पहुंचे

मतगणना से पहले महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। पोलो रोड स्थित अपने आवास पर तेजस्वी यादव, महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ हाईलेवल मीटिंग कर रहे। इसमें इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी, भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच चुके हैं।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने पार्टी उम्मीदवारों और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मतगणना से जुड़े दिशा-निर्देशों और मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। चुनावी गड़बड़ी के आरोप को दोहराते हुए राजद नेता ने कहा कि पार्टी और बिहार की जनता सतर्क, चौकस, सावधान और हर तरह की अनुचित व असंवैधानिक गतिविधियों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम, जागरूक, तैयार और उत्साह, आशा तथा विश्वास से भरी हुई है।

 

तेजस्वी बोले- सतर्क, सचेत और सावधान रहने के लिए तैयार है बिहार
तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। लोकतंत्र की जननी बिहार की न्यायप्रिय जनता तथा बिहार व संविधान प्रेमी सभी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता उत्साह, उम्मीद व विश्वास के साथ सतर्क, सचेत, सावधान एवं किसी भी प्रकार के अनुचित असंवैधानिक कार्य से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम, जागरूक और तैयार है। बिहार और बिहारी लोकतंत्र व संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़े  Bihar MLC Result- राजद, BJP, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते, नीरज की बढ़त कायम
  • Related Posts

    बिहार: भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. आरके सिन्हा का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस

    बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा का 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। SIS ग्रुप के…

    बिहार: केके पाठक से भिड़े, शिक्षकों के हक में लड़े, अब फिर बने MLC, कौन हैं वंशीधर बृजवासी?

    बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी ने एक बार फिर जीत दर्ज कर राजनीतिक दलों को चौंका दिया है। शिक्षकों और…