Bihar- मुकेश सहनी संग मछली पकड़ने राहुल गांधी ने तालाब में लगाई छलांग, जमकर नहाया..

 

 

बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के चुनाव प्रचार में पहुंचे राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्होंने सोना चिमनी ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। फिर राहुल गांधी पोखर में मछली पालन देखने निकल गए।
Bihar Election 2025 Rahul Gandhi Enjoys Fishing with Mukesh Sahani in Begusarai Pond Photos Go Viral
राहुल गांधी ने नौकायन किया। फिर युवाओं के साथ मछली पकड़ते हुए पोखर में कूद गए। विकासशील इसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ उन्होंने मछलियां पकड़ीं और तैराकी भी की।
Bihar Election 2025 Rahul Gandhi Enjoys Fishing with Mukesh Sahani in Begusarai Pond Photos Go Viral
राहुल गांधी का यह रूप देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें तालाब में उतरकर जाल डालते और मछलियां पकड़ते देखा। राहुल गांधी को अपने बीच पाकर वहां के लोग काफी उत्साहित नजर आए।
Bihar Election 2025 Rahul Gandhi Enjoys Fishing with Mukesh Sahani in Begusarai Pond Photos Go Viral
मछुआरों ने सुनाई अपनी समस्या 
मछुआरों ने राहुल गांधी के समक्ष अपनी समस्याओं को खुलकर रखा  जिसमें तालाबों के आवंटन में हो रही गड़बड़ी, मत्स्य पालन के लिए अनुदान की कमी और लीन सीजन में रोज़गार ठप हो जाने जैसी बातें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। राहुल गांधी ने इस मौके पर मछुआरा समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मछुआरों के जीवन में ठोस बदलाव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लीन सीजन यानी जून, जुलाई और अगस्त के दौरान मछुआरों को प्रति माह 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, ताकि इन महीनों में उनके परिवारों को दिक्कत न हो सके। इसके अलावा, सभी मछुआरों को ‘निषाद सुरक्षा कार्ड’ और 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
और पढ़े  बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?
  • Related Posts

    बिहार में नीतीश कुमार ने बुलाई जदयू की अहम बैठक,एमएलसी चुनाव समेत किन मुद्दों पर करेंगे बात?

    बिहार में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल ने जब जनता दल यूनाईटेड को महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का फिर…

    बिहार में UCC लागू होगा! :नीतीश, मांझी, चिराग, कुशवाहा में कौन गृह मंत्री अमित शाह के साथ

    इस तस्वीर में दिख रही जिंदादिली और इससे आ रहा मेल-मिलाप या अपनापन का संदेश आगे भी आता रहेगा? सवाल इसलिए है क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री के समान आचार संहिता…