Bihar: सारण में मुठभेड़, बिहार पुलिस ने कुख्यात शिकारी राय को गोली मारी, एक दिन पहले हत्या कर भागा था

Spread the love

 

बिहार में नई सरकार के गठन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद से बिहार पुलिस एक्शन में है। अब छपरा में सारण पुलिस द्वारा रविवार की सुबह में सारण पुलिस, एसटीएफ और कुख्यात अपराधी नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें कई संगीन हत्या के आरोपी शिकारी राय के पैर में गोली लगी है। हालांकि, पुलिस ने उसे मौके से ही पकड़ कर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया है। जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि रविवार की शाम को एक शख्स की अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दौड़ा कर नजदीक से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद सारण पुलिस एक्शन में आकर हत्या की तहकीकात में जुट गई थी। उसके बाद CCTV फुटेज एक आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में सारण पुलिस और गठित SIT की टीम ने  छापेमारी करने पहुंची थी। जहां से शिकारी राय को पकड़ लिया, लेकिन हथियार रिकवर करवाने के दौरान उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है। हालांकि इस गोलीबारी में एक ASI घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी। CCTV के आधार पर नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय का पता चला तो हमने उसे पकड़ा। इसके बाद हथियार रिकवरी कर रहे थे। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक गोली शिकारी राय के बाएं पैर में लगी है। मौके से 2 पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। जबकि उसने पुलिस पर 2 गोलियां चलाई हैं।

इधर, पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया है कि रविवार को हुई हत्या में वह शामिल था। पुलिस की गोली का शिकार शिकारी राय पर हत्या, लूट, रंगदारी के 7 मामले दर्ज हैं। नंद किशोर राय उर्फ़ शिकारी राय मूल रूप से सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। शिकारी राय जमीन के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। शिकारी राय लंबे समय से पुलिस की रडार पर था। क्योंकि उस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। शिकारी राय कई वर्षों से इलाके में सक्रिय रूप से आपराधिक गिरोह का हिस्सा रहा है। कई बड़े आपराधिक मामलों में उसकी भूमिका की जांच पहले से ही चल रही थी। एनकाउंटर में घायल होने के बाद अब पुलिस उसके नेटवर्क, सहयोगियों और हालिया आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है।

और पढ़े  Bihar- फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक, अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। जिला…


    Spread the love

    Bihar: पटना समेत इन 20 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पटना समेत कई जिलों शुक्रवार सुबह से ही धूप छांव का खेल जारी है। रात में राजधानी समेत…


    Spread the love