Bihar- भीषण हादसा: 5 लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, विरोध में सड़क पर बवाल

 

 

मोतिहारी के कोटवा डिप्पू मोड़ पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा-दीपऊ मोड़ के पास एनएच-27 पर हुई। यहां पर तेज रफ्तार ट्रक ने चार बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गईं। हादसे के बाद सड़क पर दिल दहलाने वाला मंजर दिखा। शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे। लोगों को भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक नीचे फंसने के कारण ही ट्रक कुछ दूरी पर रुक पाया, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रशासन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल समेत अन्य निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।

 

लोगों में भारी आक्रोश है

हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और NHAI की एक गाड़ी में आग लगा दी। लोगों का कहना है इसी गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इधर, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

चालक ने खो दिया नियंत्रण 
एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने पाँच बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन द्वारा अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मार दी।

और पढ़े  चारा घोटाला: लालू यादव की अपील पर आज से रोजाना सुनवाई, देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट करेगा फैसला
  • Related Posts

    Bihar MLC Result- विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी, धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

    मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम…

    चारा घोटाला: लालू यादव की अपील पर आज से रोजाना सुनवाई, देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट करेगा फैसला

    चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष के लालू प्रसाद यादव की अपील याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में आज से रोज नियमित सुनवाई शुरू होगी। उच्च न्यायालय…