Bihar- पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, सात लापता, 16 सवार में ज्यादा महिलाएं

Spread the love

गुरुवार को सुबह-सुबह पटना जिले से नाव हादसे की खबर सामने आई है। भोजपुर और बेगूसराय के बीच गंगा नदी पूरी लंबाई में पटना जिले से सटकर गुजरती है। इसी में पटना जिले के बाढ़ के पास यह हादसा हुआ है। 16 लोगों को लेकर निकली नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। यह नाव बाढ़ के उमानाथ घाट लौटते समय दियारा में डूबी है। इस हादसे के बाद अब तक तीन की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सात लोग जीवित निकले या निकाले गए हैं। एसडीपीओ राम कृष्ण के अनुसार गायब पांच लोगों की तलाश जारी है, हालांकि परिजनों ने कुल सात गायब नामों की सूची दी है।

 

हवा के कारण पलटी नाव, मची चीख-पुकार
पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और SDRF को बुलाया गया है। मौके पर मौजूद एसडीपीओ ने बताया कि 14 लोगों को लेकर यह नाव उमानाथ घाट से निकली थी। इस नाव से हरी सब्जियां आनी थी। दियारे में तेज हवा के झोंके से जूझती हुई यह नाव पलट गई। चीख-पुकार मच गई, क्योंकि ऐसी जगह नाव पलटी, जहां गहराई ज्यादा थी। जो लोग तैरना जानते थे या जिन्हें नाविक या परिजन बचा सके, वह बाहर निकल आए। अब तक सात लोग निकले, जो जीवित हैं। तीन की मौत हुई है।

दो महिलाओं और एक बच्चे का शव मिला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत उमानाथ मंदिर के सामने गंगा नदी में यह नाव पलटी। प्रशासन के अनुसार 14 लोग सवार थे, लेकिन यह संख्या 15-16 रही होगी। नाव पर ज्यादातर बच्चियां और महिलाएं थीं। इस हादसे में मृतकों की पहचान लीला देवी (40), नीलम कुमारी (30) और काशी कुमार (15) के रूप में हुई है। नाव पर सवार सभी लोग बाढ़ थाना अंतर्गत मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि अभी भी सात लोग लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है। परिजनों के अनुसार सात लोग लापता हैं- श्रवण कुमार, राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और दो बच्चों के अलावा एक महिला (टुनटुन की पतोहू)। यह घटना सुबह लगभग 5:45 बजे हुई, जब गंगा पार दियारा से सब्जी लादकर एक छोटी नाव पर 15 से 16 लोग सवार होकर उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे। यह सभी लोग प्रतिदिन सुबह नाव पर सब्जी लादकर लाते थे और उमानाथ मंदिर परिसर में बेचते थे।

और पढ़े  Bihar: जिस सड़क से गुजरते हैं मंत्री-अधिकारी, वहां 28 साल से मंदिर में चल रहा स्कूल

 

पटना डीएम भी पहुंचेंगे, गरिमा लोहिया मौजूद
यूपीएससी परीक्षा में देश की सेकंड टॉपर रहीं आईएएस गरिमा लोहिया बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में मौके पर मौजूद रहीं। अब जिला प्रशासन की ओर से औपचारिक जानकारी दी गई है कि जिलाधिकारी भी मौके पर जाएंगे। प्रशासन की औपचारिक जानकारी के अनुसार बाढ़ के उमानाथ घाट के समीप बिंद टोली के 14 लोग नाव पर चढ़कर समस्तीपुर जिला के सुल्तानपुर दियारा, मोहिउद्दीननगर गए थे। अक्सर लोग परवल तोड़ने एवं अन्य खेती कार्यों से वहां जाते थे। वापस लौटने के क्रम में तेज हवा के कारण सुल्तानपुर दियारा, समस्तीपुर के पास नाव पलट गई। राहत एवं बचाव दल द्वारा 7 लोगों को बचा लिया गया है।जिला प्रशासन, समस्तीपुर एवं जिला प्रशासन, पटना आपस में समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love