Bihar- सावधान! आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, ओले भी गिरेंगे, खराब मौसम के कारण 9 की मौत

Spread the love

बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई। पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

 

पटना में 130 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
शुक्रवार शाम को पटना का मौसम अचानक बदल गया। 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी ने सबकुछ तबाह कर दिया। करीब 500 से अधिक पेड़ सड़क पर गिर गए। बेली रोड, गर्दनीबाग, वीरचंद्र पटेल रोड समेत कई जगह पेड़ गिरने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गई। देर रात तक बेली रोड पर लंबा जाम लगा रहा। दो किमी की दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे तक का वक्त लग गया। पटना जू में 35 से अधिक पेड़ गिर गए। आलम यह हआ कि आज यानी शनिवार को पटना जू को बंद कर दिया गया। वहीं खराब मौसम के कारण कोलकाता से आ रही फ्लाइट डायवर्ट हो गई। पटना के 125 फीडरों से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कहां कितनी गर्मी पड़ी?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस कैमूर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस फॉरबिसगंज (अररिया) में दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश ठाकुरगंज में दर्ज की गई। इसके अलावा पलासी में 42.4 मिमी, मानपुर में 22.0 मिमी, टेढ़ागाछ में 19.6 मिमी और दिघलबैंक में 19.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके साथ ही कुमारखंड में 18.2 मिमी, मेसकौर में 17.0 मिमी, फॉरबिसगंज में 15.2 मिमी और सासाराम में 13.6 मिमी बारिश हुई।

और पढ़े  Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर-नीरज का नामांकन, पर्चा दाखिल करते ही वीणा गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबांकीपुर विधानसभा में हो रहे उप चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज तीन प्रमुख प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसके कारण समाहरणालय में भारी गहमागहमी…


    Spread the love

    कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इस सीट से पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष…


    Spread the love