राम मंदिर निर्माण को लेकर आया बड़ा अपडेट,15 फीट तक दीवारें हुईं पूरी, देखें खूबसूरत तस्वीर।

राम मंदिर निर्माण को लेकर आया बड़ा अपडेट,15 फीट तक दीवारें हुईं पूरी, देखें खूबसूरत तस्वीर।

यूपी के अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण पूरा होने का राम भक्तों को बेसब्री से इंतजार है। जिस तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी तेजी से प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां भी चल रही।
अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण पूरा होने का राम भक्तों को बेसब्री से इंतजार है। जिस तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसी तेजी से उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां भी की जा रही हैं।<strong>राम मंदिर निर्माण को लेकर आया बड़ा अपडेट,15 फीट तक दीवारें हुईं पूरी, देखें खूबसूरत तस्वीर।</strong> वैसे तो राम मंदिर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उसकी प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी को देखते हुए मंदिर की दीवारें और स्तम्भों को बनाने में कारीगर रात-दिन जुटे हैं। श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय समेत संस्था के जिम्मेदारों ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर के सुपर स्ट्रक्चर समेत निर्माणाधीन परकोटे व अन्य हिस्सों की तस्वीरों को साझा किया है। इन्हीं में से एक तस्वीर बिल्कुल नवीन है जिसमें परकोटे के मध्य से प्रवेश द्वार को दर्शाती तस्वीर भी शामिल हैं। इस तस्वीर में साफ है कि परकोटे से गुजरने वाला प्रवेश द्वार राम मंदिर की पूरब में स्थित सीढ़ियों के ठीक सामने है। इसकी पुष्टि मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव रत्नम ने भी की।<strong>राम मंदिर निर्माण को लेकर आया बड़ा अपडेट,15 फीट तक दीवारें हुईं पूरी, देखें खूबसूरत तस्वीर।</strong>
कि इसी द्वार से रामलला के दर्शनार्थी प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में जारी तस्वीरों में दूसरी फोटो उस टनल की है जो कि परकोटे में भूमिगत बनाई जा रही है। इस टनल से होकर ही रामलला के दर्शनार्थियों का निकास होगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के पीछे उद्देश्य यह है कि आने और जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच कोई टक्कर नहीं हो और श्रद्धालु सुविधा पूर्वक दर्शन कर सकें।
बताया गया कि राम मंदिर के प्रथम तल का भी निर्माण पूरी गति से चल रहा है और करीब 15-15 फिट के कालम खड़े हो गये हैं जो कि पहले से तराशे गये पत्थरों को जोड़कर खड़े किए गये है। उधर राम मंदिर के प्रथम तल में राम दरबार की प्रतिष्ठा होनी है। इस राम दरबार में भगवान राम व उनके चारों भाईयों के अलावा माता सीता एवं हनुमान जी की मूर्तियों का निर्माण हो रहा है।

और पढ़े  अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…