अयोध्या-  हनुमानगढ़ी में महंत संजय दास महाराज की उपस्थिति में स्वामी देव प्रसाद महाराज ने अर्पित किया विशेष भोग

Spread the love

 

श्रीराम की नगरी अयोध्या का आध्यात्मिक केंद्र हनुमानगढ़ी मंगलवार को एक भव्य और अविस्मरणीय धार्मिक आयोजन का साक्षी बना। संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में स्वामीनारायण मंदिर छपिया (गोंडा) के महंत स्वामी देव प्रसाद महाराज ने गिरी नस्ल की गाय के शुद्ध घी से बने मालपुए का विशिष्ट भोग अर्पित कर परंपरा को नया आयाम दिया।
परंपरागत वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से सम्पन्न इस आयोजन के दौरान पूरा परिसर “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। भक्तगण भावविभोर होकर इस दिव्य क्षण में सहभागी बने। मंदिर प्रांगण का वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं हनुमानजी भक्तों को आशीर्वाद देने प्रकट हो गए हों।
इस अवसर पर गुजरात, अहमदाबाद से आए प्रतिष्ठित उद्योगपति संदीप सेठ और भाविक पटेल ने भी भक्ति भाव से उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने महंत संजय दास महाराज और स्वामी देव प्रसाद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर इसे अपने जीवन का सबसे सौभाग्यशाली क्षण बताया।
हनुमानगढ़ी में सम्पन्न यह अद्वितीय आयोजन केवल भोग अर्पण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह भी प्रमाणित किया कि संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज की छत्रछाया में अयोध्या की आध्यात्मिक परंपराएँ और अधिक प्रखरता व भव्यता के साथ आगे बढ़ रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई
  • Related Posts

    नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने से मौत…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love