बड़ी सफलता: पुलिस और STF ने मऊ में 3 करोड़ का गांजा पकड़ा,ऑन ड्यूटी आर्मी लिखे ट्रक से खेप लेकर जा रहा था तस्कर

 

 

एसटीएफ और शहर कोतवाली की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संयुक्त टीम ने ट्रक से 3.12 करोड़ रुपये कीमत का 12.50 क्विंटल गांजा तालिमुदीन इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ को सूचना मिली कि एक ट्रक को आर्मी के ट्रक का रूप देकर गाजा की तस्करी करने की योजना तस्करों ने बनाई है। जिसके बाद मऊ पुलिस के साथ मिलकर एसटीएफ ने तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज के पास ट्रक को पकड़ लिया।

पुलिस ने वाहन से सुल्तानपुर जनपद के बेथरा कादरी थाना के गंगापुर भुलिया निवासी जर्नादन पांडेय को गिरफ्तार किया। तस्कर ने गांजे की खेप को छिपाने के लिए सेना के पदाधिकारी के नाम पर घरेलू सामान पर्ची चस्पा किया था।

एक बार माल पहुंचाने के लिए 70 हजार देने की कही थी बात

इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में गांजा का स्टॉक रखने के बाद उसके ऊपर से घरेलू सामान रखा गया था। संयुक्त टीम की पूछताछ में गांजा तस्कर व ट्रक चालक ने बताया कि बलिया जनपद के सुखपुरा निवासी छोटू ने असम में अलबरा नामक एक व्यक्ति से गांजा ट्रक में लोड कराया और लखनऊ में मुलाकात होने की बात कही। बताया कि असम से लखनऊ गांजा पहुंचाने पर प्रति चक्कर 70 हजार रुपये देने की बात की थी।
और पढ़े  स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…