अयोध्या- विधायक निधि से महापुरुषों के नाम पर जिले पर बनेंगे पांच द्वार

Spread the love

 भगवान राम की नगरी अयोध्या अध्यात्म व मर्यादा की रश्मि को वैश्विक स्तर पर प्रकाशित करती है। भारतीयों के लिए पथ प्रदर्शक महापुरुषों की स्मृति अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों व पयर्टको को ताजा करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए अयोध्या आने वाले प्रमुख मार्गो पर पांच द्वार बनाए जा रहे है। अयोध्या विधायक की निधि से बनने वाले यह द्वार सरदार पटेल, अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अशोक सिंहल व महाराजा अग्रसेन के नाम पर होंगे।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरुषों की स्मृतियां अयोध्या आगमन पर तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को ताजा हो जाएगी। इसके लिए अयोध्या अम्बेडकरनगर मार्ग में पड़ने वाली बाकरगंज बाजार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार बनाया जाएगा। अयोध्या गोण्डा मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास अटल बाजपेई द्वार का निर्माण होगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार की लागत 16.57 लाख रुपये आएगी। जिसके तहत 9.42 लाख रुपये की प्रथम किश्त अवमुक्त की जा चुकी है। अटल बिहारी वाजपेयी द्वार की लागत 17.17 लाख आएगी। जिसकी प्रथम किश्त के रुप में 10.302 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या रायबरेली मार्ग पर मऊशिवाला के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लगात 17.18 लाख आएगी। इसके साथ में अयोध्या लखनऊ मार्ग पर सहादतगंज में अशोक सिंहल द्वार का निर्माण होगा। इसकी भी लगात 17.18 लाख आएगी। अयोध्या प्रयागराज मार्ग पर लगड़ा चौकी पर महाराजा अग्रसेन द्वार का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 8.64 लाख आएगी।

और पढ़े  चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

 

जिले में जल्द मिलेगी दो बारातघर की सुविधा
जिले में दो बारातघर का निर्माण चल रहा है व पयर्टन सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रामकोट में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास ऐतिहासिक एवं पयर्टन स्थल का सौन्दर्यीकरण कार्य चल रहा है। जिसकी लागत 16.86 लाख है। रामकोट वार्ड में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास मुंडन स्थल का 15.31 लाख की लागत से निर्माण चल रहा है। ग्राम पंचायत ऐमी आलापुर में बारातघर का निर्माण व कृष्णानगर वार्ड में बारातघर का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी लागत 25-25 लाख है। फिरोजपुर में चौपाल निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। जिसकी लागत 10.60 लाख है। उन्होंने बताया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग में ब्लाक पूरा के ग्राम सभा खानपुर के मजरा पुनहद में स्थित बंधू बाबा का कुंड स्थित है। इसका संचालन करने वाले ट्रस्ट ने कुंड के जलकुंभी से भरे होने की जानकारी देते हुए इसके सौन्दर्यीकरण की मांग किया था। जिसके के लिए प्रयास किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह…


    Spread the love

    प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल में सितंबर माह में 7.93 फीसदी की कमी होगी। इस संबंध में पावर कार्पोरेशन ने आदेश जारी कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं…


    Spread the love