बड़ी खबर:- इस राज्य सरकार ने लिया अहम फैसला, अब महिलाओं को पुलिस भर्ती में मिलेगा 33 प्रतिशत का आरक्षण

Spread the love

बड़ी खबर:- इस राज्य सरकार ने लिया अहम फैसला, अब महिलाओं को पुलिस भर्ती में मिलेगा 33 प्रतिशत का आरक्षण

प्रदेश सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसले लिए, जिनमें पुलिस विभाग में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का फैसला मुख्य तौर पर शामिल है। इसके लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा 1989 में संशोधन किया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने पहले ही इस योजना की घोषणा कर दी थी, जिसे अब कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले का उद्देश्य पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और उन्हें अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

सरकार का यह निर्णय राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक के बाद विधि मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से पुलिस बल में लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आएगी। इस संशोधन के बाद राजस्थान पुलिस विभाग की आने वाली भर्तियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे उनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।


Spread the love
और पढ़े  अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष: हिजबुल्ला का इस्राइल में बड़ा हमला, 58 घायल, दुबई में धमाके, केंद्रीय इलाके में धुआं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है।…


    Spread the love

    आज प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा,जारी करेंगे 22वीं किस्त, यहां जानें हर छोटी-बड़ी अपडेट..

    Spread the love

    Spread the loveपीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा, क्योंकि आज योजना की 22वीं किस्त जारी होगी। किस्त शाम 5 बजे के बाद जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *