विधानसभा चुनाव हरियाणा: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की हुई राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस का हाथ

Spread the love

विधानसभा चुनाव हरियाणा: बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की हुई राजनीति में एंट्री, थामा कांग्रेस का हाथ

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है।

वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर दोनों के साथ एक तस्वीर साझा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुलाकात के बाद अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।

विनेश फोगाट ने रेलवे से दिया इस्तीफा, जानें क्या बोलीं साक्षी मलिक
पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगट पर कहा कि शायद आज वे दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, इसीलिए वे इस्तीफा देने आ रहे हैं। यह उनका निजी फैसला है कि वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। हमारे आंदोलन को गलत रूप न दिया जाए।

और पढ़े  डाउन हुआ फेसबुक- लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप; दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने की शिकायत

आगे कहा कि महिलाओं के लिए मेरा आंदोलन आज भी जारी है। मैंने हमेशा कुश्ती के बारे में सोचा है, मैंने कुश्ती के हित में काम किया है और आगे भी करूंगी। मुझे बड़े ऑफर भी मिले लेकिन मैं जिस चीज से भी जुड़ी हूं, उसके अंत तक काम करना है। जब तक फेडरेशन साफ-सुथरा नहीं हो जाता और बहन-बेटियों का शोषण बंद नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

आप आदमी पार्टी से सभी पदों से गौतम का इस्तीफा
सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा कि सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं ! जय भीम !

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली के सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *