ब्रुनेई की यात्रा पर पीएम मोदी: जल्द ही ब्रुनेई की राजधानी से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा, रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए भी समझौते

ब्रुनेई की यात्रा पर पीएम मोदी: जल्द ही ब्रुनेई की राजधानी से चेन्नई के लिए सीधी विमान सेवा, रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए भी समझौते

ब्रुनेई की राजधानी बांदर सेरी बेगावान और भारत के चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होगी। यह एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र की ब्रुनेई यात्रा के दौरान की गई है। सीधी विमान सेवा के अलावा दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष और लोगों के लोगों के बीच संबंध के क्षेत्र में भी अपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है।

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हुए समझौतों से भविष्य में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होने का अनुमान है। विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि भारत और ब्रुनेई ने सैटेलाइट और लॉन्चिंग वाहनों के लिए टेलिमैट्री, ट्रैकिंग और टेलीकमांड स्टेशन के संचालन में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किए।

पीएम मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया ने बुधवार को एक द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने बांदर सेरी बेगावान और चेन्नई के बीच सीधी विमान सेवा शुरू होने का भी स्वागत किया।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और ब्रुनेई के परिवहन और सूचना संचार मंत्री महामहिम पेंगिरन दातो शमहारी पेंगिरन दातो मुस्तफा ने उपग्रह और प्रक्षेपण वाहनों के लिए टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और टेलीकमांड स्टेशन के संचालन में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इस दौरान पीएम मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान भी मौजूद रहे। वार्ता के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया गया। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

और पढ़े  पाकिस्तान में हिंदू मंदिर गिराया: विश्व हिंदू परिषद नाराज, कहा-मदरसा बनाने के लिए ढहाया 100 साल पुराना मंदिर

संयुक्त वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और टेलीकमांड (टीटीसी) स्टेशन की मेजबानी जारी रखने के लिए ब्रुनेई दारुस्सलाम की गहरी सराहना की। इस संस्थान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ओर से चल रहे प्रयासों में योगदान दिया है।

साझा बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने दोनों सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था और एमओयू के तहत आपसी हित के क्षेत्रों में आगे सहयोग का स्वागत करते हुए नए एमओयू की सराहना की।

  • Related Posts

    बीसीसीआई की समीक्षा बैठक, कप्तान-कोच बोर्ड मुख्यालय पहुंचे,लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

    भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को…

    पहाड़ से मैदान तक आफत: अगले 4 दिन भारी बारिश के आसार, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट

    मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो…