बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां: 2025 में प्रलयकारी घटना से मचेगी तबाही,क्या है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां: 2025 में प्रलयकारी घटना से मचेगी तबाही,क्या है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

बुल्गारिया की बाबा वेंगा एक प्रसिद्ध बल्गेरियाई भाविष्यवक्ता थीं। बाबा वेंगा को उनकी भविष्यवाणियों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सिर्फ 12 साल की उम्र में ही बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने दुनिया में बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है।

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले दुनिया के खत्म होने से लेकर युद्ध और आपदा समेत कई भविष्यवाणियां कर दी थीं। उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

बाबा वेंगा ने यूरोप को लेकर बेहद डरावनी भविष्यवाणी की है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2025 में एक प्रलयकारी घटना घटेगी। इससे मानवता के अंत की शुरुआत होगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में आंतरिक संघर्ष से तबाही मचेगी।

उनके मुताबिक, इस संघर्ष यूरोप की आबादी को भारी नुकसान होगा। बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है, क्योंकि हाल के दिनों में यूरोप के कुछ देशों में दंगे देखने को मिले हैं। इन देशों में फ्रांस और ब्रिटेन प्रमुख हैं।

और पढ़े  उत्तर और दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव: किम जोंग उन ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, सिओल ने क्या कहा?

बाबावेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी। इसकी शुरुआत साल 2025 से ही हो जाएगी। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से दुनियाभर के लोगों के सवाल खड़ा हो गया कि आखिर आने वाले साल 2025 में ऐसा क्या होने जा रहा है? अगर बाबा वेगा की यह भी भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो दुनिया में तबाही मच जाएगी।

“यूरोप में होगा इस्लामिक शासन”
बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2028 में नए ऊर्जा स्रोत की खोज में मानव शुक्र ग्रह पर पहुंच सकता है। उनका कहना है कि 2033 तक ध्रुवीय बर्फ पिघलने में तेजी आएगी और समुद्र के जल स्तर में भारी वृद्धि होगी। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2043 में यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, भू-राजनीतिक बदलाव भी होगा। उन्होंने कहा है कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी।

  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…