बड़ी खबर: हल्द्वानी-20 जनवरी से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद, कोई दुकानदार बेचता पाया गया तो दुकान होगी सील।

Spread the love

बड़ी खबर: हल्द्वानी-20 जनवरी से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद, कोई दुकानदार बेचता पाया गया तो दुकान होगी सील।

नगर निगम क्षेत्र में 20 जनवरी से पॉलिथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। यदि कोई दुकानदार, होटल स्वामी, रेस्टोरेंट और ठेलों में पॉलिथीन का प्रयोग करते पाया गया तो दुकान को सील कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उधर व्यापारियों को 19 जनवरी तक का समय दिया गया है। उनके पास सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन है तो वह नगर निगम में जमा करा सकते हैं।
अभी तक नगर निगम 10 लाख रुपये का जुर्माना और 30 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलिथीन जब्त कर चुका है। इसके बाद भी शहर में पॉलिथीन और सिंगल यूज का प्रयोग जारी है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने जारी आदेश में कहा है कि कोई दुकानदार, होटल स्वामी, रेस्टोरेंट, ठेली, फड़ स्वामी अगर पॉलिथीन में सामान देता है या सिंगल यूज प्लास्टिक बेचते हुए पकड़ा जाता है तो उसके प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि जिस व्यक्ति, दुकानदार आदि के पास सिंगल यूज प्लास्टिक या पॉलिथीन है। वह 19 जनवरी तक नगर निगम में जमा कर सकता है। इस दौरान उस पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। साथ ही 17 और 18 जनवरी को तीन बजे से चार बजे तक कोई भी व्यापारी इस आदेश को लेकर नगर आयुक्त से चर्चा कर सकता है।
नगर आयुक्त ने ये निकाले आदेश –
– प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना और भवन सील किया जाएगा।
– प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का परिवहन करने पर दो लाख रुपये का जुर्माना और वाहन सीज किया जाएगा।
– प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का भंडारण करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना और प्रतिष्ठान सील किया जाएगा।
– फड़, ठेले पर प्रतिबंधित प्लास्टिक में सामान बेचने वाले पर जुर्माना और सामान/ठेला जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
– होटल, रेस्टोरेंट, दुकान, शोरूम आदि पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए जाने पर 11 लाख रुपये का जुर्माना और प्रतिष्ठान सील किया जाएगा।
पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई के बाद भी व्यापारी इसका प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे देखते हुए सख्ती करने की जरूरत है। 20 जनवरी से जुर्माने के साथ सीलिंग की कार्रवाई भी की जाएगी। – पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त, हल्द्वानी

और पढ़े  देहरादून: साउथ सिविल लाइंस इलाके में छापा, 101 एलपीजी गैस सिलिंडर किए बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *