ख़बर Haridwar से :जंगल की तरफ गई मानसिक रूप से कमजोर युवती को हाथी ने कुचला,मौके पर हुई मौत।

ख़बर Haridwar से :जंगल की तरफ गई मानसिक रूप से कमजोर युवती को हाथी ने कुचला,मौके पर हुई मौत।

मानसिक रूप से कमजोर एक महिला को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से महिला की मौत की सूचना से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।पुलिस के मुताबिक सरोज देवी (55) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी पूरनपुर की पिछले काफी समय से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। सरोज शनिवार सुबह को वन विभाग की हरनौल चेक पोस्ट के पास से जंगल की तरफ चली गई। जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया।

सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो घटना का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसओ रमेश तनवार ने बताया कि घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को मिली नई तैनाती, जानें...
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…