Big News: बड़ा हादसा- नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा,33 लोगों की हुई मौत

Spread the love

Big News: बड़ा हादसा- नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा,33 लोगों की हुई मौत

इटली में समुद्र में प्रवासी नाव टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 30 से अधिक शव बरामद किए हैं। ये शव बहकर समुद्र तट पर आ गए थे।

स्थानीय मीडिया के बताया कि देर सुबह तक 33 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है।

तड़के घटना का शिकार हुई नाव
जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। बचाव बलों के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।

27 लोगों ने तैरकर बचाई जान
जीवित बचे लोगों में से लगभग 27 खुद ही तैरकर तट पर आ गए थे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्निशामकों ने 28 शव बरामद किए।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं।


Spread the love
और पढ़े  एक्ट्रेस मीनू मुनीर: एक्ट्रेस मीनू मुनीर गिरफ्तार, फिर बेल पर हुई रिहा, बालचंद्र मेनन ने लगाया बदनाम करने का आरोप
  • Related Posts

    रेबीज का खतरा: रेबीज होने के बाद कैसे रहें सुरक्षित?

    Spread the love

    Spread the love     भारत में रेबीज की रोकथाम को लेकर तमाम प्रयास किए गए हैं, बावजूद इसके अभी भी यहां प्रतिवर्ष अनुमानित 5,700 लोगों की मौतें हो जाती…


    Spread the love

    आस्था पूनिया: आस्था बनी भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट, रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम

    Spread the love

    Spread the love भारतीय नौसेना ने इतिहास रच दिया है। सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को आधिकारिक रूप से नौसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल कर लिया गया है। वे इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!