Big News: बड़ा हादसा- नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा,33 लोगों की हुई मौत

Big News: बड़ा हादसा- नाव टूटने से हुआ बड़ा हादसा,33 लोगों की हुई मौत

इटली में समुद्र में प्रवासी नाव टूटने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मेनलैंड के दक्षिणी तट के पास समुद्र में एक लकड़ी की नाव के टूटने के बाद तट रक्षक और अग्निशामकों ने 30 से अधिक शव बरामद किए हैं। ये शव बहकर समुद्र तट पर आ गए थे।

स्थानीय मीडिया के बताया कि देर सुबह तक 33 शव निकाले जा चुके थे और 58 लोगों को बचा लिया गया था। इटली की समाचार एजेंसी एजीआई ने कहा कि शवों में एक नवजात बच्चे का भी शव है।

तड़के घटना का शिकार हुई नाव
जानकारी के मुताबिक, 100 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही नाव आयोनियन सागर में तड़के सुबह हादसे का शिकार हो गई। बचाव बलों के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि नाव में 180 से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।

27 लोगों ने तैरकर बचाई जान
जीवित बचे लोगों में से लगभग 27 खुद ही तैरकर तट पर आ गए थे। लकड़ी के टुकड़े समुद्र तट पर बिखरे हुए मिले जहां नाव टूट गई थी। बचाव गोताखोरों सहित अग्निशामकों ने 28 शव बरामद किए।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं था कि नाव कहां से निकली थी, लेकिन कैलाब्रिया में आने वाले प्रवासी जहाज आमतौर पर तुर्की या मिस्र के तटों से आते हैं।

और पढ़े  जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…