Big News सियासत की अदला बदली – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने की अमित शाह से मुलाकात, भाजपा में शामिल कर केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज…

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें जारी हैं। इस बीच अमरिंदर बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। माना जा रहा है कि अमरिंदर यहां शाह से भाजपा में शामिल होने की बात कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा अमरिंदर सिंह को केंद्रीय कृषि मंत्रालय सौंप सकती है। इसके बाद पंजाब के पूर्व सीएम या तो कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्या को सुलझाने के लिए आगे आ सकते हैं या इन पर कृषि संगठनों से बातचीत करने का जिम्मा लेकर राज्य में एक बार फिर भाजपा को चुनावी दौड़ में ला सकते हैं। अपनी इस पहल के जरिए कैप्टन पंजाब में भाजपा का चेहरा भी बन सकते हैं।

और पढ़े  दिल्ली: हिन्दू कॉलेज में दाखिले की कथित धांधली का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, वहां से शिक्षा मंत्रालय
  • Related Posts

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे नए वायुसेना प्रमुख: आज संभालेंगे कमान, अमर प्रीत सिंह होंगे सेवानिवृत्त

    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित आज (31 अक्तूबर) को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे। वह एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह 25…

    सरदार पटेल जयंती: PM पहुंचे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका योगदान प्रेरणादायक

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर देश भर में शनिवार यानी आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह गुजरात में स्टैच्यू…