UP के 16 हजार स्कूलों पर बड़ा खुलासा, कहीं एक शिक्षक तो कहीं पूरा स्कूल बंद, HC के आदेश के बाद सूची जारी

उत्तरप्रदेश में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के करीब 16 हजार से ज्यादा विद्यालय या तो एकल शिक्षक वाले हैं या फिर बंद हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने हाईकोर्ट के निर्देश पर हाल ही में एकल व बंद विद्यालयों की 1300 से अधिक पेज की सूची जारी की है।

परिषदीय विद्यालयों में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से तबादला प्रक्रिया की जा रही थी। इस बीच मामला हाईकोर्ट में चला गया। जहां हाईकोर्ट ने हर विद्यालय में दो-दो शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के साथ विभिन्न अन्य सूचनाएं भी मांग ली। इसके क्रम में परिषद की ओर से एक-एक कर सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की जा रही हैं।

इसके तहत जहां प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 30 हजार शिक्षक सरप्लस घोषित किए गए हैं। वहीं एकल व बंद विद्यालयों की संख्या प्राथमिक स्तर 10 व उच्च प्राथमिक स्तर पर लगभग 06 कुल 16 हजार है।

इसके साथ ही परिषद ने गैर सरप्लस शिक्षक वाले विद्यालयों की सूची, प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आरटीई-पीटीआर के अनुसार कितने शिक्षकों की कमी है, इसकी भी सूची जारी की है।

हालांकि इनकी स्पष्ट संख्या परिषद ने नहीं दी है। परिषद की ओर से इस मामले की 20 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई की तैयारी की जा रही है। इसमें वह इन सभी सूचनाओं का एफीडेविड देगा। इसके बाद तबादले से जुड़ी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें इन एकल व बंद विद्यालयों में प्राथमिकता पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
और पढ़े  लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…