री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर बड़ा साइबर हमला, दो मिनट में आए 15 लाख हिट, अब तक 16 हजार छात्रों ने भरा फॉर्म

सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर अटैक की कोशिश की गई। बोर्ड के अनुसार कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए लगातार साइबर हमले किए। इसके बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी की।

सीबीएसई ने जानकारी दी कि फिलहाल री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक रीयल टाइम यूजर्स (concurrent users) को सपोर्ट कर रहा है। मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे।

 

2 मिनट में 15 लाख हिट, अनधिकृत एक्सेस की भी कोशिश

बोर्ड के अनुसार हाल ही में पोर्टल पर डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक की कोशिश की गई। इस दौरान महज 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर करीब 15 लाख हिट दर्ज किए गए।

इसके अलावा 1 लाख से अधिक बार अनधिकृत फाइल एक्सेस करने की कोशिश भी की गई। सीबीएसई ने कहा कि उसकी तकनीकी टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

छात्रों के फीडबैक के बाद पोर्टल में बदलाव

सीबीएसई ने बताया कि छात्रों से मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कुछ सुधार भी किए गए हैं। इसमें सत्र की समय सीमा बढ़ाना भी शामिल है ताकि छात्र बिना किसी जल्दबाजी के आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। बोर्ड का कहना है कि प्लेटफॉर्म को अधिक सुविधाजनक और सुचारु बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

छात्रों को सहायता देने में जुटी टीम

सीबीएसई ने कहा कि उसकी टीमें पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ काम कर रही हैं। बोर्ड ने भरोसा दिलाया कि छात्रों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और पोर्टल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए तकनीकी निगरानी लगातार जारी रहेगी।

और पढ़े  9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का री-इवैल्यूएशन पोर्टल आज सुबह एक्टिव किया है, जहां छात्र अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं। भारी संख्या में छात्रों के पोर्टल पर आने के कारण ट्रैफिक लगातार बढ़ा हुआ है।

  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…