बड़ा बदलाव: चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने दिया इस्तीफा, खुद की स्टार्टअप कंपनी करेंगे शुरू

Spread the love

 

 

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में एक बड़ा नेतृत्व बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह मेटा छोड़कर अपनी नई स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं।हेगमैन की जिम्मेदारियां अब मेटा के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू बॉकिंग संभालेंगे, जो अभी कंपनी के ऐड प्रोडक्ट और रणनीति विभाग का नेतृत्व करते हैं। हेगमैन का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पिछले हफ्ते खबर मिली थी कि मेटा के चीफ एआई साइंटिस्ट यान लेकुन भी कंपनी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

 

एआई सुपरइंटेलिजेंस पर काम कर रही मेटा
कंपनी इस समय एआई सुपरइंटेलिजेंस पर तेजी से काम कर रही है। सीईओ मार्क जुकरबर्ग एआई पहल को नए ‘सुपरइंटेलिजेंस लैब्स’ के तहत पुनर्गठित कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने स्केल एआई के पूर्व सीईओ अलेक्जांडर वांग को एआई प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था।

 

हेगमैन ने जुरकबर्ग को किया धन्यवाद
हेगमैन ने अपने पोस्ट में जुकरबर्ग के भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि कंपनी छोड़ने का फैसला करना उनके लिए आसान नहीं रहा। बता दें कि मेटा की हेड ऑफ प्रोडक्ट नाओमी ग्लाइट अब बिजनेस एआई की नई प्रमुख होंगी। वहीं, बिजनेस एआई यूनिट की प्रमुख क्लारा शीह, जो पिछले साल ही मेटा से जुड़ी थीं, भी कंपनी छोड़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।


Spread the love
और पढ़े  अब 2 से ज्यादा बच्चे वाले लोग भी लड़ सकेंगे पंचायत और निकाय चुनाव, 30 साल बाद बदला नियम
  • Related Posts

    जारी है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए ग्रहण काल में क्या करें और राशियों पर कैसा होगा असर

    Spread the love

    Spread the love     साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47…


    Spread the love

    नितिन नवीन समेत BJP के नौ राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी देखें

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके बाद उनकी आवाज संसद से पूरे देश में सुनी जाएगी।…


    Spread the love