बड़ा बदलाव: चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने दिया इस्तीफा, खुद की स्टार्टअप कंपनी करेंगे शुरू

 

 

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में एक बड़ा नेतृत्व बदलाव देखने को मिला है। कंपनी के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर जॉन हेगमैन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह मेटा छोड़कर अपनी नई स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं।हेगमैन की जिम्मेदारियां अब मेटा के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू बॉकिंग संभालेंगे, जो अभी कंपनी के ऐड प्रोडक्ट और रणनीति विभाग का नेतृत्व करते हैं। हेगमैन का यह फैसला ऐसे समय आया है जब पिछले हफ्ते खबर मिली थी कि मेटा के चीफ एआई साइंटिस्ट यान लेकुन भी कंपनी छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

 

एआई सुपरइंटेलिजेंस पर काम कर रही मेटा
कंपनी इस समय एआई सुपरइंटेलिजेंस पर तेजी से काम कर रही है। सीईओ मार्क जुकरबर्ग एआई पहल को नए ‘सुपरइंटेलिजेंस लैब्स’ के तहत पुनर्गठित कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने स्केल एआई के पूर्व सीईओ अलेक्जांडर वांग को एआई प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया था।

 

हेगमैन ने जुरकबर्ग को किया धन्यवाद
हेगमैन ने अपने पोस्ट में जुकरबर्ग के भरोसे और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि कंपनी छोड़ने का फैसला करना उनके लिए आसान नहीं रहा। बता दें कि मेटा की हेड ऑफ प्रोडक्ट नाओमी ग्लाइट अब बिजनेस एआई की नई प्रमुख होंगी। वहीं, बिजनेस एआई यूनिट की प्रमुख क्लारा शीह, जो पिछले साल ही मेटा से जुड़ी थीं, भी कंपनी छोड़ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।

और पढ़े  प्रदर्शन: मिजोरम में क्यों धरने पर बैठा छात्रसंघ? एमएसयू अध्यक्ष की भूख हड़ताल का आज तीसरा दिन, क्या है मामला?
  • Related Posts

    अमेरिका: लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके, एयरपोर्ट पर नुकसान, टली विमान की लैंडिंग

    अमेरिका के लॉस एंजिलिस के तट के पास शनिवार (स्थानीय समय) सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पूरे इलाके में तेज कंपन महसूस किया गया। लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई…

    स्पेन में आज आम चुनाव: पीएम सांचेज को चुनौती दे रहे दक्षिणपंथी दल, क्या पहली बार सरकार में आएगी वॉक्स पार्टी?

    स्पेन में आज आम चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में 3.86 करोड़ से ज्यादा लोग वोट डालने के पात्र हैं। चुनाव से तय होगा कि प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज सत्ता…