Big Action:- कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसॉर्ट पर पड़ा छापा, 2 करोड़ रुपये की GST चोरी का हुआ खुलासा

Big Action:- कद्दावर भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे के रिसॉर्ट पर पड़ा छापा, 2 करोड़ रुपये की GST चोरी का हुआ खुलासा

भोपाल से एक टीम कल 11 मार्च को सुबह ग्वालियर पहुंची थी। उसका मिशन पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। भोपाल से पहुंची टीम में ग्वालियर जीएसटी अफसरों को भी बुलाया और उन्हें बगैर टास्क बताए अपनी गाड़ियों में बिठाकर सीधे नेशनल हाइवे पर स्थित अंचल के सबसे भव्य, विशाल और बड़े इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स पर पहुंचे। टीम के लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे, क्योंकि रिसॉर्ट्स के बाहर कड़ी निजी सुरक्षा व्यवस्था रहती है। अंदर पहुंचते ही उन्होंने पुलिस अफसरों को भी सूचना दे दी तो सिरोल थाने की फोर्स भी वहां पहुंच गई। यहां शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जबकि एक टीम अभी भी रिसॉर्ट्स के अंदर बताई गई है।

डेढ़ से 2 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी
बताया गया है कि यह रिसॉर्ट्स शहर के प्रमुख बिल्डर रोहित वाधवा और अंशुमन मिश्रा का है। अंशुमन मिश्रा मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में गृहमंत्री रहे डॉ नरोत्तम मिश्रा के बेटे है। बताया गया कि जीएसटी टीम ने जांच के दौरान दोनों डायरेक्टर्स को भी बुला लिया था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो जीएसटी टीम पहले से ही काफी होमवर्क करके गई थी, इसलिए उसने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद ही लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ ली है।

झांसी बाईपास पर स्थित रिसॉर्ट्स
इम्पीरियल गोल्फ रिसॉर्ट्स ग्वालियर से निकलने वाले दिल्ली नेशनल हाइवे पर नैनागिर गांव के पास झांसी बाईपास पर स्थित है। सिरोल थाना क्षेत्र में स्थित यह रिसॉर्ट्स कई एकड़ भूभाग में फैला हुआ है। इसमें अनेक मैरीज हॉल के अलावा भव्य रेस्तरां और आलीशान कमरे है। यहां धनवान लोगों की शादियों के अलावा भाजपा संगठन के भी अनेक आयोजन होते रहते हैं।

और पढ़े  श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़: 1.23 करोड़ रुपये का 17,868 लीटर घी जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…