जम्मू- उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

Spread the love

म्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था।

 

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।

हथियारों का जखीरा बरामद
इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।

जारी है तलाशी अभियान
सेना ने बताया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love