फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग केस- जांच के लिए सात सदस्यीय एसआईटी गठित, एसएसपी रैंक अधिकारी करेंगे नेतृत्व

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस के अनुसार एसआईटी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रैंक का अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

 

Seven-member SIT formed to investigate  recent firing incident on National Conference chief Farooq Abdullah

 

 

क्या है पूरा मामला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बीते बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई थी। एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित राॅयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर- पीओजेके में इंटरनेट बंदी पर पाकिस्तान को हाईकोर्ट का झटका, 10 दिन में सेवा बहाल करने का निर्देश

    संचार सेवा ठप करके पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हुए नरसंहार को दबाने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पीओजेके हाईकोर्ट ने सरकार को 10 दिन…

    माता वैष्णो देवी- हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें

    श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। श्राइन बोर्ड ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों…