भोपाल- देर रात क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क होता रहा हंगामा

Spread the love

राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में स्थित एक क्लब के बाहर रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात करीब ढाई बजे चार युवतियां आपस में उलझ गईं। युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई मारपीट और कहासुनी का पूरा वीडियो वायरल हो गया है।

 

बताया जा रहा है कि एक युवती को चोट लगी है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवतियों के दोनों में से किसी भी पक्ष ने एमपी नगर थाने में शिकायत नहीं की है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट के वीडियो वायरल होने की बात तो कही है, लेकिन किसी प्रकार की शिकायत मिलने से स्पष्ट इंकार किया है। थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एमपी नगर जोन-2 में ड्रैगन हार्स किचन एंड क्लब है। जहां देर रात तक पार्टी करने के बाद युवतियां आपस में मारपीट करने लगीं। कहा जा रहा है कि युवतियां नशे में थीं और नशे के कारण ही किसी बात पर आपस में उलझ गईं और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सभी युवतियां कॉलेज में पढ़ने वाली सभ्रांत घर की बताई जा रही हैं।

पुलिस ने कहा-आपसी विवाद होगा
एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने कहा कि युवतियों के विवाद का वीडियो तो वायरल हो रहा है, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों की मानें तो देर रात तक क्लबों में नांच-गाना और शराब की महफिलें सजती रहती हैं, इस कारण आए दिन विवाद होते रहते हैं।

और पढ़े  दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बुजुर्ग से दिलाया कमरा, वीडियो बनाया ताकि चुप रहे

Spread the love
  • Related Posts

    दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बुजुर्ग से दिलाया कमरा, वीडियो बनाया ताकि चुप रहे

    Spread the love

    Spread the loveझारड़ा थाना क्षेत्र में एक मासूम बालिका के साथ दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चार दिन खौफ मे रहने के बाद पीड़िता ने चुप्पी तोड़ी और पुलिस…


    Spread the love

    साइबर ठगी- ED व दिल्ली पुलिस का नाम बताकर ठगों ने रिटायर बुजुर्ग को किया परेशान, डिजिटल अरेस्ट करके 36 लाख ठगे

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग को सात दिन तक कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट रखकर जालसाजों ने 36 लाख…


    Spread the love