भिवंडी बिल्डिंग हादसा- महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही,एक मौत, मलबे में दबे कई लोग

हाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात से आठ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

यह हादसा गुरुवार रात करीब 11:30 बजे पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग में हुआ। भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से एक शव निकाला गया है, जबकि एक घायल लड़के को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या इमारत पहले से खतरनाक घोषित की जा चुकी थी?
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, चार मंजिला इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे बने थे। इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसे के समय भवन में मरम्मत का कार्य चल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से तेज दरारों जैसी आवाजें सुनीं। खतरे की आशंका को देखते हुए लोगों ने कई परिवारों को समय रहते बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ लोग अभी बाहर निकल ही रहे थे कि इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर गिर गई।
क्या राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है?
मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड, चार दमकल गाड़ियां, दो एंबुलेंस और भारी मशीनरी तैनात की गई है। अधिकारी मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगातार जुटे हुए हैं।
और पढ़े  केतन हत्याकांड: आरोपी चेतन का दोस्त गिरफ्तार, ढाई महीने पहले लोहागढ़ किले पर हुई थी वारदात
  • Related Posts

    केतन हत्याकांड: आरोपी चेतन का दोस्त गिरफ्तार, ढाई महीने पहले लोहागढ़ किले पर हुई थी वारदात

    महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी रितेश हांगे को गिरफ्तार किया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके…

    महाराष्ट्र: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 11वीं के छात्र ने की खुदकुशी

    जलगांव में ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 17 वर्षीय 11वीं कक्षा के छात्र रोहित साहेबराव धनगर ने खुदकुशी कर ली। घटना से पहले रक्षाबंधन के दिन रोहित अपने…