भीमताल: सड़क चौड़ीकरण- भीमताल में मकानों और दुकानों पर लाल निशान लगने से लोगों में दहशत

Spread the love

 

मानसखंड योजना के तहत रानीबाग से मोतियापाथर तक 60 किमी सड़क टूलेन बनाई जाएगी। सड़क के टूलेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क किनारे आने वाली परिसंपत्तियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।

बुधवार को भीमताल के तल्लीताल क्षेत्र में लोनिवि की ओर से सड़क किनारे आने वाली दुकानों और मकानों को मिलाकर 100 भवनों पर लाल निशान लगाकर उन्हें अतिक्रमण के तौर पर चिह्नित किया। विभाग की ओर से लाल निशान लगाने के बाद से व्यापारियों और मकान स्वामियों में भय का माहौल है। विभाग की ओर से सड़क को 12 मीटर चौड़ी किया जाएगा ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसके लिए विभाग रानीबाग, भीमताल, खुटानी, चांफी, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, शहरफाटक और मोतियापाथर तक 60 किमी सड़क पर आने वाली परिसंपत्तियों को चिह्नित करेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि मानसखंड योजना के तहत रानीबाग से मोतियापाथर तक टूलेन सड़क बनाई जानी है। इसके लिए परिसंपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। यह सड़क वर्ष 1980 से पहले कटी हुई है। इसमें कुछ लोगों को मुआवजा भी मिला है। मुआवजा लेने के बाद भी निर्माण कार्य किया है तो वह अतिक्रमण की श्रेणी में आएगा। वंचितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल अभी परिसंपत्तियों की जांच चल रही है। इधर विभाग की कार्रवाई के बाद से व्यापारी और स्थानीय लोग परेशान हैं।

 

 


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा
  • Related Posts

    रिटायरमेंट के बाद अधूरा रह गया गांव बसने का सपना, नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर की हादसे में मौत

    Spread the love

    Spread the loveरविवार तक जो व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के बाद गांव में बसने के सपने संजो रहा था, सोमवार को उसी की मौत की खबर ने पूरे परिवार और गांव…


    Spread the love

    धमाके के साथ उड़े कार के परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के 4 लोगों ने तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the loveमूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस…


    Spread the love