भारतीय जनता पार्टी- भाजपा ने किये हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए टिकट तय, आज देर रात तक जारी होगी सूची

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी आज रात 10:00 से 11:00 बजे के बीच प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने यह जानकारी दी। कहा कि टिकट तय करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति की दो बैठकें हो चुकी हैं। मंगलवार देर शाम को संसदीय बोर्ड की बैठक में टिकटों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

बता दें प्रदेश चुनाव समिति की सोमवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में 35 सीटों पर जिताऊ प्रत्याशियों के अकेले-अकेले नामों के पैनल बनाकर संसदीय बोर्ड को भेजे गए हैं। चारों संसदीय सीटों में यही हाल हैं। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों में से 35 सीटों पर भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने जिनके नाम भेजे हैं, उनमें ज्यादातर सिटिंग विधायक हैं। मौजूदा समय में प्रदेश में भाजपा के 43 विधायक हैं। दो कांग्रेस और दो निर्दलीय विधायक भाजपा के साथ है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुंडली में ग्रह नक्षत्र दिखाकर पंडित की राय और अपने कुल देवी की ओर से निकाले गए शुभ मुहूर्त को आशीर्वाद मानकर 19 अक्तूबर को सुबह 10:00 नामांकन करने का फैसला लिया है। इसी दिन चुनावी शंखनाद भी करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा नेता पीतांबर ठाकुर ने बताया कि नामांकन के बाद जयराम कुथाह मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 21 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करने का शुभ मुहूर्त निकाला है। महेंद्र सिंह का यह आठवां चुनाव है। वह हर पार्टी से चुनाव लड़े हैं और सात बार लगातार जीत का रिकॉर्ड उनके नाम है।

और पढ़े  मौसम Himachal- अगले कुछ दिन बारिश के नाम, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, तेज हवाओं का पूर्वानुमान

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम Himachal- अगले कुछ दिन बारिश के नाम, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, तेज हवाओं का पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 16 जुलाई तक…


    Spread the love

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *