हिमाचल विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, सिराज से लड़ेंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , आप भी देखें पूरी लिस्ट।

Spread the love

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज से और अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं।

विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की मैराथन बैठक मंगलवार देर रात तक चली थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। मोदी-शाह ने एक-एक सीट पर मंत्रणा की।

एंटी इनकमबेंसी की वजह से तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों के टिकटों पर तलवार लटक गई है, जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हलके बदले जाने पर भी चर्चा हुई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात तक सभी टिकटों पर फैसला ले लिया था। भाजपा ने बुधवार सुबह 62 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal- चंबा में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत
  • Related Posts

    हिमाचल- पंचायत चुनाव 2026: ग्रामीण लोकतंत्र का बदला चेहरा, शिक्षित प्रतिनिधियों ने संभाली पंचायतों की कमान

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव 2026 में ग्रामीण लोकतंत्र की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग के डैशबोर्ड के अनुसार इस बार पंचायत प्रतिनिधियों में…


    Spread the love

    Himachal- चंबा में बड़ा हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *