श्रीकृष्ण छठ उत्सव के अवसर पर जगह-जगह हुए भंडारे, 25 को होगी प्रतिमा विसर्जन।

Spread the love

अयोध्या-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे नगर में बहुत ही हर्षोल्लास और भक्ति में वातावरण में मनाया जा रहा है । जगह जगह भगवान कृष्ण के पंडाल लगे हैं और कुछ जगहों पर झांकियां भी सजाई गई हैं, पूरा नगर भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत है। इन्हीं पूजा पंडालों और झांकियों का अवलोकन करने के लिए केंद्रीय समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में नगर भ्रमण के लिए निकले। समिति के पदाधिकारियों द्वारा नगर में स्थापित प्रत्येक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया और वहां पर आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी समिति के पदाधिकारियों से विशेष रूप से कहा कि इस बार शोभा यात्रा समय से निकालने का प्रयास करें। श्री जायसवाल ने बताया की विसर्जन के दिन केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी भ्रमणशील रहकर विसर्जन शोभायात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे और केंद्रीय समिति की एक टीम विसर्जन स्थल गुप्तार घाट पर भी मौजूद रहेगी जिससे विसर्जन का कार्य शीघ्रता से संपन्न कराया जा सके। ज्ञात हो कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा पंडाल में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं का 25 अगस्त दिन गुरुवार को विसर्जन होना है और इसकी पूर्व संध्या पर नगर में जगह जगह भंडारों का आयोजन होगा और इसके साथ ही प्रमुख पूजा पंडालों पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। केंद्रीय समिति के प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सहसंयोजक गगन जायसवाल, शिवजी गौड़, रोहिताश्व चंद्र राजू, बजरंगी साहू, अखिलेश पाठक, आलोक शंकर, अमित कनोजिया, रविंद्र यादव, अंजनी पांडे, अरुण अग्रहरी, अंश कुमार आदि शामिल रहे।

और पढ़े  HC ने 710 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, सभी को 15 अप्रैल तक कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात- टहलते निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

    Spread the love

    Spread the love     मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *