भदोही विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल और बेटे को भेजा गया वाराणसी, आत्महत्या का है मामला

भदोही विधायक को कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल और बेटे को भेजा गया वाराणसी, आत्महत्या का है मामला

भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग को शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जिला कारागार जबकि उनके बेटे जईम बेग को वाराणसी कारागार भेजा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दोनों को जिला कारागार ज्ञानपुर से अन्यत्र भेजा गया। नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने एवं श्रम अधिनियम में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बेटे को पुलिस ने जहां दो दिन पूर्व भदोही के मकदूमपुर से गिरफ्तार किया वहीं विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

यह है पूरा मामला
सपा विधायक के मलिकाना मोहल्ला स्थित आवास पर आठ सितंबर को नाबालिग नौकरानी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई थी। 10 सितंबर को डीएम के निर्देश पर श्रम, सीडब्लयूसी, महिला कल्याण विभाग ने विधायक आवास पर छापेमारी की। जहां से एक और नाबालिग नौकरानी बरामद हुई।

डीएम के निर्देश पर विधायक जाहिद बेग, पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ पुलिस ने बाल श्रम, बंधुआ श्रम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया। फरार चल रहे विधायक ने गुरुवार को एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद उन्हें ज्ञानपुर स्थित जिला कारागार भेजा गया। जबकि उनके बेटे जईम बेग को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

शुक्रवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विधायक को नैनी जेल और बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया, हालांकि अब भी विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार चल रही है। पुलिस उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन वह बरामद नहीं हुई। ज्ञानपुर जिला कारागार के जेलर सूबेदार यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधायक को नैनी और उनके बेटे को वाराणसी जिला कारागार भेजा गया है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…