Bengal:टीएमसी नेता के घर पर देर रात हुआ बम धमाका,2 लोगों की मौत, घर पर बम बनाने का आरोप

Bengal:टीएमसी नेता के घर पर देर रात हुआ बम धमाका,2 लोगों की मौत, घर पर बम बनाने का आरोप

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर पर देर रात बम धमाके की खबर है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। वह मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पुलिस ने बताया, मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुई।

सामने आया है कि टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की है। आरोप है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।

  • Related Posts

    BJP पंजाब चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन, अकेले उतरने का इरादा

    पंजाब में भाजपा सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने अगले…

    Bihar-: रौशन आनंद ने जिला अदालत में दी जमानत अर्जी, खान सर को गिरफ्तारी से राहत, छात्रों में आक्रोश

    पटना के चर्चित खान सर कोचिंग हमला मामले में छात्रों में सिस्टम के खिलाफ नाराजगी है। एक तरफ जहां गिरफ्तार शिक्षक रौशन आनंद ने मजिस्ट्रेट कोर्ट से झटका लगने के…