2024 लोकसभा चुनाव:- बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी ने उतारे प्रत्याशी,कोलकाता में रैली के दौरान घोषणा

2024 लोकसभा चुनाव:- बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर टीएमसी ने उतारे प्रत्याशी,कोलकाता में रैली के दौरान घोषणा

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। दो मार्च को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ पहली लिस्ट जारी की थी। वहीं कांग्रेस ने भी पहली सूची में 39 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस बीच, रविवार को विपक्षी गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। सहयोगी दल टीएमसी ने कोलकाता में आयोजित रैली में बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नामों की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से विपक्षी गठबंधन के सहयोगियों में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही थी।

टीएमसी ने जताया इन पर भरोसा-
डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, कूचबिहार से जगदीश बसुनिया, अलीपुरद्वार से राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाई, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र, बहरामपुर से युसूफ पठान, रायगंज से कृष्णा कल्याणी, मालदा उत्तर से प्रसून बनर्जी, दार्जिलिंग से गोपाल लामा, बालूरघाट से बिप्लब मित्रा, राणाघाट से मुकुल मणि अधिकारी, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, दुर्गापुर से कीर्ति आजाद, दमदम से सौगत रॉय, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, हुगली से रचना बनर्जी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

गौरतलब है कि कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड में टीएमसी की ‘ब्रिगेड जनसभा’ का आयोजन किया गया। तृणमूल कांग्रेस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड से 2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ‘जन गर्जन सभा’ नामक इस विशाल रैली में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा सरकरा पर हमला बोलते हुए कहा कि हम एनआरसी लागू होने नहीं देंगे। मैं आज बंगाल के 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल के 42 उम्मीदवारों को सामने लेकर आऊंगी। इससे पहले तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘मैं इस ब्रिगेड रैली से भाजपा को कहना चाहता हूं, ‘जन गन का गर्जन, बंगाल से विरोधी का विसर्जन’ है।

और पढ़े  हादसे से सबक?: भगदड़ के बाद शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता में पांच प्रमुख पूजा पंडालों में डॉक्टर तैनात
  • Related Posts

    हादसे से सबक?: भगदड़ के बाद शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, कोलकाता में पांच प्रमुख पूजा पंडालों में डॉक्टर तैनात

    पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने, भगदड़ में 19 लोगों की मौत के बाद, शहर के पांच प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में डॉक्टरों को तैनात करने का फैसला किया है, ताकि…

    बंगाल पंडाल हादसा- चोरबागान भगदड़ में 19 लोगों की मौत, दुर्गा पूजा में भीड़ संभालने के लिए नौ आईपीएस तैनात

    कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश…