Bengal:टीएमसी नेता के घर पर देर रात हुआ बम धमाका,2 लोगों की मौत, घर पर बम बनाने का आरोप

Spread the love

Bengal:टीएमसी नेता के घर पर देर रात हुआ बम धमाका,2 लोगों की मौत, घर पर बम बनाने का आरोप

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर पर देर रात बम धमाके की खबर है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, यह बम धमाका टीएमसी के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। वह मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। पुलिस ने बताया, मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले टीएमसी के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह धमाका बम बनाने के दौरान हुई।

सामने आया है कि टीएमसी नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की है। आरोप है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।


Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी कल जाएंगे पंजाब-हिमाचल, हरियाणा में टूटे तटबंध, सेना पहुंची…

    Spread the love

    Spread the love   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पंजाब के बाढ़ प्रभावित गुरदासपुर और हिमाचल प्रदेश में चंबा, मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री कांगाड़ा में अधिकारियों…


    Spread the love

    पश्चिमबंगाल- कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा,स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमबंगाल- कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा,स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से राजधानी कोलकाता में पुलिस कमिश्नर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *