लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी,प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी पद से हटाया गया,इनको मिली जिम्मेदारी।

Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी,प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी पद से हटाया गया,इनको मिली जिम्मेदारी।

कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश प्रभारी पद पर प्रियंका गांधी की जगह अब नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। अविनाश अभी झारखंड के प्रभारी हैं। इसे आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अहम माना जा रहा है। फिलहाल प्रियंका गांधी को अभी कोई घोषित जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद पर निगाहें लगी थीं। प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस के हाथ सिर्फ रायबरेली सीट लगी। इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी के विधायकों की संख्या सात से घटकर दो पर आ गई।

विधानसभा चुनाव के बााद से ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश से दूरी बना ली थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रभारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शनिवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से कई प्रदेशों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह विधान सभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र कमेटी के प्रभारी रह चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  आपातकाल के 50 वर्ष: 1975 आपातकाल पर प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री रेखा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया उद्घाटन
  • Related Posts

    BIG NEWS- 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 से साल में 2 बार होगी,CBSE ने दी मानदंडों को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love     सीबीएसई ने 2026 से साल में दो बार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के मानदंडों को मंजूरी दी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम…


    Spread the love

    “एक्सिओम-4” मिशन की लॉन्चिंग, शुभांशु ने रचा इतिहास, एक्सिओम-4 ने आईएसएस के लिए भरी उड़ान

    Spread the love

    Spread the love     वायुसेना के ग्रुप कैप्टन व भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने आज यानी बुधवार को इतिहास रच दिया। वह 41 वर्ष पहले लगातार आठ दिन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!