दर्दनाक सड़क हादसा: हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर देर रात कंटेनर और ट्रक की जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

 

 

रिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।  कंटेनर ओर ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई।

देर रात रासियबढ के पास एक कंटेनर ओर ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कंटेनर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट आई हैं, लेकिन कंटेनर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

श्यामपुर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और एंबुलेंस के माध्यम से घायल ट्रक ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया । वहीं, मृतक कंटेनर ड्राइवर अमिर हसन के शव को मोर्चरी भिजवाया।

 

कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, हाईवे किनारे तिरपाल बिछाकर बैठे यात्री

सड़क दुर्घटना होने से कंटेनर और ट्रक दोनों बीच हाईवे पर ही खड़े रहे। जिसके चलते हाईवे पर करीब 35 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। नजीबाबाद, बिजनौर, धामपुर, मुरादाबाद, नगीना की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को पुलिस ने चंडीघाट चौक से रूट डायवर्ट कर लक्सर रोड की तरफ से भेजा। जिसके चलते कुछ श्रद्धालु को अपने गांव पैदल जाना पड़ा। लोग अपने वाहनों से नीचे उतरकर हाईवे किनारे तिरपाल बिछाकर बैठे रहे।
और पढ़े  हल्द्वानी- राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज, ये है आरोप, जानें
  • Related Posts

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…