दिल्ली कार ब्लास्ट: धमाके वाली जगह पर मिले प्रतिबंधित कारतूस..सुरक्षाबल या विशेष अनुमति पर ही कर सकते हैं इनका प्रयोग

दिल्ली के उस इलाके में जहां हाल ही में कार में धमाका हुआ था, पुलिस को मौके से तीन 9 मिमी कैलिबर के कारतूस मिले हैं। इनमें से दो कारतूस जिंदा हैं, जबकि एक खाली है। यह बरामदगी मामले की जांच में एक नया मोड़ लेकर आई है, क्योंकि 9 मिमी कैलिबर के कारतूस आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित हैं और इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से सुरक्षा बलों या विशेष अनुमति प्राप्त व्यक्तियों द्वारा ही किया जाता है।

समाचार एजेंसी एएनआई को दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धमाके की जांच के दौरान घटनास्थल पर गहन तलाशी ली गई। इसी तलाशी अभियान के दौरान ये तीन कारतूस बरामद हुए। इन कारतूसों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि ये किसी सामान्य नागरिक के पास नहीं हो सकते। इनकी मौजूदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है और यह सवाल खड़ा करती है कि ये प्रतिबंधित हथियार और कारतूस धमाके वाले स्थान तक कैसे पहुंचे।

 

किसी बड़ी साजिश का हिस्सा?
पुलिस अब इन कारतूसों के स्रोत का पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से जांच कर रही है। आशंका है कि इनका संबंध किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है? कारतूसों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि इनसे जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।

और पढ़े  मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का जन महाभियोग,मॉक संसद में विपक्ष की मांग, खरगे बोले- सीईसी को हटाएं और एसआईआर तुरंत रोकें
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

    दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए…